अजीत सिंह नेगी लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली: प्रदेश कांग्रेस सचिव वा पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर प्रताप सिंह नेगी ने जनजातीय क्षेत्रों मे फिर से नोतोड़ की बहाली पर देश के मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वा प्रदेश के राजस्व बागवानी वाजनजाति विकास मंत्री श्री जगत सिंह नेगी का धन्यवाद प्रकट किया है । नोतोड़ के जो 25000 केस पेंडिंग पड़े हैं उन लोगों को आने वाले 2 सालों के अंदर मालिकाना हक मिलेगा । प्रताप नेगी ने कहा कि श्री जगत सिंह नेगी जब विधानसभा के उपाध्यक्ष थे तब भी नोतोड़ के केसों में प्रगति लाई थी और 500 से अधिक लोगों को उस दौरान एफ सी ए को निरस्त कर के भूमि का पट्टा भी दिया गया जैसे ही प्रदेश में सत्ता का परिवर्तन हुआ भाजपा सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों की जो मुख्य मांग नोतोड और को उस अनदेखा कर उस पर कोई भी कार्रवाई ना की जबकि भाजपा सरकार ने किन्नौर में पूरे
पांच साल के कार्यकाल मे एक अपने चहेते को नोतोड दिलाया। प्रताप सिंह नेगी ने कहा की जगत सिंह नेगी ने विपक्ष में रहते हुए लगातार 5वर्ष विधानसभा के अंदर हो या बाहर हमेशा नो तोड़ के मामले को उठाते रहे हैं और चुनाव में जो जगत सिंह नेगी ने लोगों से नोतोड की बहाली का वादा किया था उसे पूर्ण करने जा रहे हैं नोतोड नियम 1968 को 2 वर्षों के लिए लागू करना अपने आप में इस प्रदेश सरकार की महान उपलब्धि है और ऐतिहासिक फैसला है इससे गरीब असहाय जनजातीय क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में सरकारी भूमि पर मालिकाना हक मिलेगा । जनजातीय क्षेत्रों की बड़े लंबे समय से पेंडिंग मांग को प्रदेश सरकार पूरा करने जा रही है। इस के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी का लंबा संघर्ष आज काम आयेगा। पुरे जनजातीय लोगों के इलावा जगत सिंह नेगी जी नोतोड़ बहाली पर बधाई के पात्र है।
Comments